फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: फर्जी GST बिलिंग से 54 करोड़ के ITC फ्रॉड का खुलासा, 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 10:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य को कैंट पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। वह फतेहगढ़ का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी के साथ पुलिस टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: फर्जी जीएसटी बिलिंग के जरिये 54 करोड़ के गबन समेत अन्य आरोपों में वांछित 25 हजार के इनामी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा को कैंट पुलिस ने शनिवार को पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का निवासी है। आरोपी ने कूटरचित फर्मों के जरिये बिना किसी माल के खरीद फरोख्त के जीएसटी पोर्टल पर फर्जी इन वॉयस तैयार कर आईटीसी का लाभ लिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज थी।

विज्ञापन


कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि जीएसटी के संयुक्त आयुक्त ने प्राथमिकी बीते साल 24 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 12 से ज्यादा बोगस फर्म के नाम पर फर्जी बिलिंग कर 54 करोड़ से ज्यादा की रकम की हेराफेरी कर राजस्व को क्षति पहुंचाया। 

पुलिस ने की कार्रवाई

विवेचना के दौरान सामने आया कि आरोपी कागजी व फर्जी फर्म बनाकर बिना किसी वास्तविक लेन-देन के फर्जी इन वॉयस और जीएसटी रिटर्न दाखिल करता था। इन बिलों के आधार पर लोहे व स्क्रैप जैसी सामग्री की फर्जी बिक्री दिखाकर रजिस्टर्ड कंपनियों को अवैध रूप से आईटीसी का लाभ दिलाया जाता था।

इसी तरीके से करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की गई। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से लैपटॉप, टैबलेट, कई मोबाइल फोन, फर्जी फर्मों से जुड़े दस्तावेज, पहचान पत्र और बैंक से संबंधित कागजात बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और लाभ लेने वाली कंपनियों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अंतरराज्यीय टप्पेबाज 24 घंटे में गिरफ्तार
अर्दली बाजार के स्मार्ट बाजार में खरीदारी के दौरान क्रेडिट कार्ड चोरी करने की आरोपी अमृता सिंह उर्फ जूही को कैंट पुलिस ने 24 घंटे के अंदर शनिवार दोपहर मलदहिया के होटल से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का क्रेडिट कार्ड, आभूषण और नकदी मिली। गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर निवासी अमृता सिंह उर्फ जूही के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ आपराधिक प्राथमिकी दर्ज है। 

कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि 29 जनवरी की शाम सिद्धिविनायक कॉलोनी निवासी दीपक कुमार अपनी बेटी व पत्नी के साथ स्मार्ट बाजार में खरीदारी कर रहे थे। बिलिंग के दौरान काउंटर पर खड़ी अमृता ने क्रेडिट कार्ड का पिन देख लिया और कुछ देर बाद उनकी पत्नी के पर्स से क्रेडिट कार्ड चोरी कर लिया। 

पीड़ित दीपक कुमार के क्रेडिट कार्ड से अमृता ने मंगलसूत्र, अर्दली बाजार की दुकान से 55000 की खरीदारी और अन्य दुकानों से 12000 की खरीदारी की। सीसी कैमरे की फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी अमृता सिंह को कैंट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। कैंट इंस्पेक्टर शिवकांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी अमृता अंतरराज्यीय टप्पेबाज है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें