इमरान की कंपनी में शामिल लोगों के बारे में मिली जानकारी
पूछताछ में पता चला कि है इमरान किसके साथ मिलकर जमीन की खरीद-फरोख्त करता था। उसने 2020 में कंपनी बनाकर प्लाॅटिंग का काम करना शुरु किया। इसमें राजनेता, व्यापारी के परिवार से रुपये लिए। जमीन बेचकर उनको फायदा पहुंचवाया। जिम का कार्य भाईयों को दे दिया था। इमरान ने हेड कांस्टेबल इरशाद से दोस्ती की बात बताई। इरशाद के जिम उद्घाटन में भी इमरान गया था।
इमरान खान की पुलिस कस्टडी रिमांड मिलने के बाद लखनऊ स्थित उसके फ्लैट ले जाकर छानबीन की गई। कुछ जरुरी दस्तावेज मिले हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इमरान की कस्टडी खत्म होने पर मेडिकल कराकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। - नितेश सिंह, एएसपी सिटी