फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Corona Case: सर्विलांस टीम मॉनिटरिंग भी कर रही, फिर भी 5 इलाकों में सबसे ज्यादा मिल रहे कोरोना मरीज

Tue, 18 Aug 2020 11:38 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को लेकर वाराणसी में जिले में चलाए जा रहे विशेष सर्विलांस अभियान के दूसरे चरण में घर-घर मरीजों की तलाश की जा रही है जिससे कि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके। फिर भी शहरी क्षेत्र के इन पांच इलाकों में अधिक मरीज मिले हैं, वहां विशेष नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने विशेष सर्विलांस अभियान के दूसरे चरण में घर-घर संपर्क कर कोरोना से मिलते जुलते लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उनके सेहत की मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया है। बताया कि जल्द से जल्द मरीजों की पहचान हो सके इसके लिए टीमों की संख्या भी बढ़ाई गई है। हर टीम के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी भी तैनात किए गए हैं। 
 

Trending Videos

शहरी क्षेत्र में मंडुआडीह, लंका, भेलूपुर, सिगरा, लक्सा थाना क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं और इसमें भी व्यापारियों की संख्या अधिक है। उन्होंने व्यापारियों के साथ ही निजी क्षेत्र में काम करने वाले और अन्य व्यवसायिक, औद्योगिक स्थानों पर काम करने वाले लोगों से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तत्काल कोरोना जांच कराने की अपील की है।

सर्विलांस अभियान में अब तक जिले में अब तक ग्रामीण क्षेत्र में कुल 2909 लोग कोरोना के लक्षण वाले मिले हैं जबकि 6.70 लाख आवासों में सर्वेक्षित किए गए व्यक्तियों की संख्या 34.06 लाख हैं। शहरी क्षेत्रों में कुल 2.61 लाख आवासों में 12.37 लाख लोगों का सर्वे हुआ है।
 
विज्ञापन

इसमें 2312 लोगों में लक्षण मिले हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 5221 लोगों में कोरोना के लक्षण मिल चुके हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि जिन लोगों में भी कोरोना के लक्षण मिले हैं, उनकी संबंधित स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से उनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें