फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Varanasi: दो महिलाओं समेत चार की मौत, डीएम कालोनी में दो लोगों समेत 128 संक्रमित मिले 

Tue, 18 Aug 2020 10:05 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चेन दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी दो महिलाओं समेत 4 मरीजों की मौत हो गई और 128 नए मरीज मिले हैं। इसमे बंगाली टोला में एक ही परिवार के चार लोगों समेत नौ, बीएचयू कैंपस में दो जूनियर डाक्टर समेत नौ, डीएम कालोनी में दो लोग सहित अलग-अलग जगहों से पॉजिटिव मिले हैं। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1171 सैंपल की रिपोर्ट मिली है। जिसमें लक्सा निवासी 50 वर्षीय महिला की बीएचयू में मौत हुई है। इसके अलावा से सेनपुरा निवासी 45 वर्षीय और नगवां लंका निवासी 70 वर्षीय पुरुष की भी बीएचयू में मौत हुई है। इसके अलावा दीनदयाल अस्पताल में भर्ती जंसा चौराहा निवासी 45 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है।

बताया कि अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। नए मरीजों में बीएचयू कैंपस में सर सुंदरलाल अस्पताल में तीन महिलाएं,रुइया हॉस्टल में एक युवक और लेडी डॉक्टर हॉस्टल में एक जूनियर डॉक्टर, सुश्रुत हॉस्पिटल ट्रामा सेंटर में एक युवक,धन्वंतरि हॉस्टल में रहने वाले एक जूनियर डॉक्टर और बीएचयू कैंपस में रहने वाले दो अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

इसके अलावा डीएम कॉलोनी में दो, बाबतपुर एयरपोर्ट पर 33 वर्षीय व्यक्ति, औरंगाबाद, सेंट्रल जेल, काशीराम आवास शिवपुर, बदलापुर, सुभाष नगर मलदहिया में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि बंगाली टोला में एक ही परिवार के चार लोगों समेत नौ लोग भी पॉजिटीव हुए हैं,जिसमे 2 साल का बच्चा और 6 साल की बच्ची भी शामिल है।

इसके अलावा दनियालपुर,लंका, बालाजी एक्सटेंशन, विशेश्वरगंज, कचनार राजातालाब, दीनदयालपुर, साकेत नगर, विवेकानंदपुरम कॉलोनी, रामापुरा, टिकरी, परमहंस कॉलोनी, बीडीए कॉलोनी शिवपुर,डीएलडब्लू, लाइफलाइन हॉस्पिटल, मेडविन हॉस्पिटल, महेशपुर काशी विद्यापीठ, एसपी सर्जिकल सेंटर से जुड़ी महिला भी संक्रमित हुई हैं।

मंगलवार को होम आईसोलेशन  में रहने वाले 62 लोग और अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 35 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। बताया कि कुल पॉजिटिव 5915 में अब तक 4493 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है,जबकि 110 की मौत के बाद 1312 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें