सुश्रुत हॉस्टल बीएचयू में एक, सराय नंदन खोजवा में एक, भोजूबीर में तीन,अपर पुलिस महानिदेशक कार्यालय में एक, लक्ष्मी कुंड लक्सा में एक, शिव प्रसाद गुप्त कॉलोनी नगवा में दो, सराय गोवर्धन, विश्वमोहिनी, आशीर्वाद हॉस्पिटल, मानसरोवर,नरिया,नवलपुर बसही, टैगोर टाउन कॉलोनी, अप्पू घर कॉलोनी, लहरतारा पुलिस चौकी में पुलिसकर्मी भी संक्रमित हुए हैं।
सीएमओ ने बताया कि गुलाब बाग, सिगरा,दारानगर, विंध्य नगर कॉलोनी, धनेश्वरी बड़ागांव, तहसील पिंडरा में पांच,पिंडरा थाना क्षेत्र में 16, दादूपुर में चार और ईश्वरगंगी में एक मरीज मिला है। इसके अलावा 131 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ हुए हैं जबकि 44 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल मरीज 4716 में से 2930 के डिस्चार्ज, 85 की मौत के बाद 1701 एक्टिव मरीज हैं।