सीएमओ ने बताया कि शिवाजी नगर, पीएचसी सेवापुरी, सिगरा, चंदवा चित्तूपुर, सनराइज अपार्टमेंट नदेसर, चंद्रा निकेतन सिकरौल और शिवपुर, सुंदरपुर, खोजवा, सुसुवाही में भी मरीज मिले हैं। बताया कि अशफाक नगर, अर्बन पीएचसी माधोपुर से 4 भूलनपुर में दो, फुलवरिया में एक, सिगरा में 6 महमूरगंज में 5, बड़ागांव में सात, माधोपुर सिगरा में 1 साल से कम उम्र की बच्ची सहित 15 लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
लहरतारा में दो, नई पोखरी में तीन कुंदननगर कॉलोनी शिवपुर में 2 लोग भी संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3543 हो गई है। बुधवार को कुल 121 मरीज के डिस्चार्ज होने के बाद अब तक 1956 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 72 की मौत के बाद 1515 एक्टिव केस हैं।