वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कितनी तेजी से बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शनिवार को सुबह 11 बजे तक ही 101 मरीज मिल गए हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वाराणसी में कुल मरीजों की संख्या 6456 हो गई है, जबकि 1493 एक्टिव केस हैं। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से मिली 1171 सैंपल की रिपोर्ट में नए 101 मरीज सामने आए हैं।