वाराणसी में हर दिन मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। वहीं, एक्टिव मरीज भी कम हो रहे हैं, जिससे कोविड अस्पतालों में खाली बेड की संख्या बढ़ती जा रही है। अब एक्टिव मरीज 4818 बचे हैं।
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। गुरुवार को सुबह 7718 सैंपल की रिपोर्ट में 182 मरीज मिले। उधर अस्पतालों में खाली बेड की संख्या भी बढ़कर 1400 के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण कम होने के साथ ही खाली बेड की संख्या बढ़ने से अब लोगों को राहत हो रही है। गुरुवार को सुबह मरीज मिलने के बाद अब कुल 80037 मरीज में से 74509 डिस्चार्ज, 710 के डिस्चार्ज होने के बाद अब 4818 एक्टिव केस हैं। उधर सरकारी कोविड अस्पतालों में 1033 बेड में 502 और निजी अस्पतालों में 1421 में से 906 बेड खाली हैं।