फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिलीं कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी शालिनी यादव, बताया काशी का सच

Thu, 12 Apr 2018 09:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राहुल गांधी के साथ शालिनी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी में कांग्रेस की मेयर पद की प्रत्याशी रहीं शालिनी यादव ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को बनारस के विकास कार्यों की हकीकत के बारे में वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराई। कहा कि काशी के अस्तित्व को मिटाने की साजिश से जनता तंग है।
विज्ञापन


आम लोगों का कहना है कि हमें अपनी मूल काशी ही दे दो, अब हमें क्योटो नहीं बनाना है। विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को बुलाकर सिर्फ विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है जबकि हकीकत ठीक इसके विपरीत है।

शालिनी यादव ने बताया कि विकास के नाम पर काशी की धरोहरों को मिटाया जा रहा है। नमामि गंगे योजना में गंगा में गिरने वाला एक भी सीवेज नाला अभी तक बंद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने इसके अलावा अन्य स्थानीय समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली और उसके निराकरण के लिए सभी कांग्रेस नेताओं को साथ मिलकर काम करने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें