तिरुमाला और त्रावणकोर के अधिकारी होंगे शामिल
सम्मेलन का आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 22 जुलाई को उद्घाटन करेंगे। इसमें मंदिरों के न्यासी, त्रावणकोर का राजकुमार (पद्मनाभस्वामी मंदिर), गोवा के पर्यटन मंत्री रोहण ए. खुन्ते, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी धर्म रेड्डी भी शामिल रहेंगे।
गंगा घाटों की सफाई से जुड़े लोग भी रखेंगे बात
सम्मेलन में हरित ऊर्जा, पुरातात्विक वास्तुशिल्प, लंगर प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा होगी। तिरुपति बालाजी पूजास्थल के विशेषज्ञ पंक्ति प्रबंधन प्रणाली और वाराणसी के घाटों की सफाई व रखरखाव करने वाले सामाजिक संगठन के लोग भी शामिल होंगे। सत्रों को काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकाल ज्योतिर्लिंग, अयोध्या राम मंदिर, पटना साहेब गुरुद्वारा, चिदंबरम मंदिर और विरूपक्ष मंदिर हम्पी के प्रतिनिधि संचालित करेंगे। गिरेश कुलकर्णी ने कहा कि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश के समय से ही कुछ अंतराल पर बैठने की व्यवस्था, पेयजल और सुव्यवस्थित कतार लगनी जरूरी है।