पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश
- फोटो : अमर उजाला
10 दिसंबर 2021 को लंका थाना के साकेतनगर कॉलोनी में स्कूल कर्मचारी से दिनदहाड़े डेढ़ लाख लूट मामले में पुलिस लुटेरों का अब तक पहचान तक नहीं कर सकी। वहीं कबीरचौरा में किराना कारोबारी से हुई आठ लाख लूट मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। दो फरवरी 2021 लंका के ही सामनेघाट पुल स्थित बोरे में मिली युवती के शव मामले में साल भर बाद भी पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सकी।
सत्र न्यायाधीश डॉ अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने नीट पेपर प्रकरण में सॉॅल्वर गिरोह के डॉ. अफरोज अहमद, धनजंय चौहान और प्रमोद यादव की जमानत अर्जी शनिवार को खारिज कर दी। जमानत अर्जी का विरोध डीजीसी आलोक चन्द्र शुक्ल ने की।
सारनाथ थाने में बीएचयू की छात्रा जुली कुमारी को दूसरे के स्थान पर नीट परीक्षा देते गिरफ्तार कर सॉल्वर गैंग के गिरोह का खुलासा किया था। इस मामले में दस्तावेज आदि बरामद किया गया था और डाक्टर को बीते 15 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अन्य दो आरोपी भी गैंग के सदस्य थे।