फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : साइबर लाइब्रेरी अब 21 घंटे खुलेगी, पूरी रात पढ़ाई कर सकेंगे छात्र, छह साल पहले छात्रों ने किया था आंदोलन

Sun, 27 Mar 2022 04:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। साइबर लाइब्रेरी अब 21 घंटे खुलेगी जिससे पूरी रात पढ़ाई कर सकेंगे। छात्र अब सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक लाइब्रेरी में बीता सकेंगे। 
विज्ञापन
बीएचयू स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  की साइबर लाइब्रेरी अब हर दिन 21 घंटे तक खुली रहेगी। 28 मार्च से छात्र-छात्रा सुबह 8 बजे से अगले दिन सुबह पांच बजे तक लाइब्रेरी में बैठकर पठन-पाठन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले से छात्रों को बड़ा लाभ होगा।

विज्ञापन


साइबर लाइब्रेरी को 24 घंटे के लिए खोले जाने के लिए छात्रों ने 2016 में आंदोलन किया था। अब आंदोलन के छह साल बाद इस फैसले से छात्र बहुत खुश हैं।  विश्वविद्यालय परिसर में विश्वनाथ मंदिर के ठीक सामने स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी में साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर स्थापित है।

सुबह 8 बजे से  रात 11 बजे तक खुलती थी साइबर लाइब्रेरी

यहां विभिन्न संकायों के छात्र-छात्रा अध्ययन के लिए पहुंचते हैं। अब तक साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर सुबह 8 बजे से उसी दिन रात 11 बजे तक खुलती थी। आंदोलन करने वाले छात्रों के अनुसार पूर्व में कुलपति प्रो.जीसी त्रिपाठी ने समयावधि को घटाकर 12 घंटे कर दिया गया था।

 

नौ छात्रों को निलंबित करते हुए भेज दिया गया था जेल 

इसके बाद 2016 में जब 24 घंटे खोले जाने के लिए आंदोलन किया गया तो नौ छात्रों को निलंबित करते हुए जेल भिजवा दिया गया था। अब नए कुलपति पद्मश्री प्रो. सुधीर कुमार जैन ने जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है। उधर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जो आदेश जारी किया गया है, उसमें यह कहा गया है कि समयावधि को बढ़ाने से करीब 32000 विद्यार्थियों को पठन-पाठन का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

कुलपति की पहल पर साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर को हर कार्यदिवस पर 24 में से 21 घंटे खोलने का निर्णय विद्यार्थियों के हित को लेकर विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। रविवार/अवकाश के दिनों में साइबर लाइब्रेरी स्टडी सेंटर पूर्ववत समयानुसार ही विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु खुला रहेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें