फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य महिला पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑरोयुथ विंग, श्री ऑरोबिंदो सोसायटी व आर्य महिला पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यशाला एक नई सुबह की ओर का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिसमें आर्य महिला पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग की डॉ. दीपिका बरनवाल ने हम और भोजन विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने भोजन के प्रति सही दृष्टिकोण के कई पहलुओं को समझाया। जैसे शारीरिक या भौतिक स्तर, मनोवैज्ञानिक स्तर व आध्यात्मिक स्तर पर भोजन के शुद्धिकरण के क्या तरीके हैं। संकट की इस घड़ी में जहां हम भोज्य सामग्रियों को बार बार धुल कर, उसे पका कर खा रहे हैं और सोच रहे हैं कि भोजन हमें पर्याप्त पोषण दे देगा तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
भोजन से पर्याप्त पोषण प्राप्त करने के लिए हमें बहुत सी बातों का ध्यान रखना होगा जैसे भोजन पकाने और खाने की जगह, मनोवृत्ति, संगत, बर्तन आदि पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान श्रीनिवास मुलुगु, हर्षिता, डॉ. शशिकांत दीक्षित, प्रो. रचना दूबे, प्रो. अखिलेश कुमार, डॉ. बृजबाला सिंह, डॉ. बिंदु लाहिड़ी, डॉ. ऋचा मिश्रा, डॉ. बंदना बाल चंदनानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें