फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसी गमछा हुआ ग्लोबल, कोरोना से लड़ी जा रही लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार को रोहनिया विधानसभा में वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि कोरोना महामारी आकस्मिक आपदा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेहरा ढकने के लिए मास्क उपलब्ध नहीं होने पर बनारसी गमछे को विकल्प बताया था। आज पूरे देश में आपको गमछे से चेहरा ढके लोग मिल जाएंगे। बनारसी गमछा आज ग्लोबल हो गया है।
विज्ञापन

‘कोरोना महामारी संगठन एवं सरकार के प्रयास विषय’ पर उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने महामारी का सामना करने के लिए त्वरित निर्णय लिए। प्रबुद्ध वर्ग ने सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर सेवा भाव का नया अध्याय जोड़ा। हमें यह स्वीकार करना चाहिए कि विपक्षी दलों ने भी इस महामारी में कई पहल कीं। महामारी के कारण रोजगार का संकट भी एक समस्या के रूप में विकसित हुआ है। रोजगार उपलब्ध कराने के नए अवसर बनें, इसलिए सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान की परिकल्पना की है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉटस्पाट बनाकर संक्रमण रोकने की पहल की, इसका अनुसरण सभी प्रदेश कर रहे हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370, 35 ए, नागरिकता संसोधन बिल आदि की भी चर्चा की। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री सुरेन्द्र पटेल एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने किया। स्वागत विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने किया। इस दौरान प्रवीण सिंह गौतम, अखंड सिंह, विनोद पटेल, ममता गौड़, उषा मौर्या आदि मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी श्रीनिकेतन मिश्र ने बताया कि 18 जुलाई को पिंडरा विधानसभा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पंकज चौधरी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें