फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त के पहले सप्ताह में प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए अगस्त के पहले सप्ताह में प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी करने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही केंद्रों की सूची भी फाइनल होने लगी
विज्ञापन

है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 16 से 31 अगस्त के बीच प्रवेश परीक्षा कराए जाने को लेकर तिथि घोषित कर दी गई है। इस बार स्नातक और स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। पिछले दिनों विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों से कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र के प्रथम विकल्प मांगे जाने के बाद अब स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए अलग-अलग टाइम टेबल बनाए जाने, 202 शहरों में केंद्रों की सूची फाइनल करने के साथ ही प्रवेश पत्र भी तैयार कराने की कार्रवाई चल रही हैं।
इस बारे में परीक्षा नियंता मनोज पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा तिथि प्रस्तावित किए जाने के साथ ही तैयारियां चल रही है। अगस्त के पहले सप्ताह में समय सारणी जारी और प्रवेश पत्र भी अपलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें