फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने की मांग, ऑड-इवन के तहत खुले दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल की रविवार को राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने जिला प्रशासन द्वारा रविवार से किए गए दुकानों के बदलाव को अव्यवहारिक बताते हुए एतराज जताया। वहीं समस्याओं को बताते हुए ऑड-इवन के तहत अन्य दुकानों को भी खोलने की मांग की।
विज्ञापन

अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि सभी दुकानों को चरणबद्ध तरीके से खोलने से बाजार में भीड़ नहीं होगी। महामंत्री राजकुमार शर्मा व प्रवक्ता रविशंकर सिंह ने बदलाव न करते हुए पूर्व की भांति रविवार को छोड़कर पूरे सप्ताह कम जरूरी सामानों की दुकानों को 10 से 5 बजे और जरूरी सामानों की दुकानों को सुबह 7 से 2 बजे तक खोलने की मांग की।
मंत्री ने दिया आश्वासन
राज्य मंत्री ने दुकानों को खोलने के लिए जल्द ही जिलाधिकारी के साथ मीटिंग कराकर रास्ता निकालने का आश्वासन दिया। व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य हर्षपाल कपूर ने व्यापारियों की समस्याओं को व्यापारी कल्याण बोर्ड की बैठक में रखते हुए हल कराने पर जोर दिया। इस दौरान सर्राफा, रेडीमेड कपड़े, होजरी, हैंडलूम, साड़ी, फुटवियर, साइकिल, जर्दा उद्योग, बर्तन, घड़ी, चश्मा, मोटर पार्ट्स, इनवर्टर, बैटरी, रंग-पेंट, टायर-ट्यूब के साथ मिठाई, खोवा, पनीर, चाय, पान, बीड़ा सामग्री की दुकानों को भी पार्ट टाइम खोलने की मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में मदनमोहन अग्रवाल, दुर्गाप्रसाद गुप्ता, अरुण केशरी, अनिल यादव, पवन मोदी, प्रकाश पाण्डेय, अखिलेश सिंह, राजेश सोनी, अशोक चौरसिया, सुधीर चौरसिया, जगदीश पटेल, केशरी नंदन उपाध्याय, रवि सर्राफ, श्याम सुंदर प्रसाद, संजय राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें