फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने सिपाही को टक्कर मार कर कुचलने का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दानगंज। औरा नहर के समीप शनिवार की रात पुलिस की घेरेबंदी पर पशु तस्कर ने पिकअप से मुर्दहा चौकी के एक सिपाही को कुचलने का प्रयास किया। इसमें सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने पीछा किया तो पिकअप को खड़ा कर तस्कर भाग निकले। पिकअप से सात गोवंश बरामद कर पुलिस तस्करों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

चोलापुर थाने की मुर्दहा चौकी प्रभारी को सूचना मिली थी कि पशु तस्कर पिकअप में गोवंश लेकर सिंधौरा की ओर से आ रहे हैं। तस्कर औरा नहर होते हुए रिंग रोड से बिहार की ओर जाएंगे। इस सूचना के आधार पर औरा नहर से कुछ दूरी पर एक तालाब के समीप घेरेबंदी कर पुलिस ने सिंधोरा की ओर से आ रहे पिकअप को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख पिकअप चालक तेज रफ्तार में भागने का प्रयास करते हुए सिपाही मुरारी यादव को टक्कर मार कर कुचलने का प्रयास किया। इस संबंध में सीओ पिंडरा अनिल राय ने बताया कि घायल सिपाही का उपचार कराया गया है। पिकअप के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से तस्करों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें