फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक इकाइयों को खोलने की एक दिन में मिलेगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। औद्योगिक इकाइयों को खोलने और चलाने की अनुमति के लिए उद्यमियों को अब जिला प्रशासन का 4 से 5 दिन का चक्कर नहीं काटना होगा। बल्कि अब एक दिन में अनुमति मिल सकेगी। इस दिशा में दी स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का किया गया प्रयास रंग लाया। इससे अब औद्योगिक इकाइयों का पहिया तेजी के साथ घूमेगा। अब सभी अनुमति जिला उद्योग केंद्र से ही एक दिन में मिल सकेगी।
विज्ञापन

एसआईए के अध्यक्ष राजेश भाटिया ने बताया कि पिछले दिनों ने जिलाधिकारी से मांग की गई थी कि उद्योग को चलाने के लिए अनुमति जिला उद्योग केंद्र से ही प्रदान की जाए, ताकि अनुमति प्राप्त करने में जो अनावश्यक चार-पांच दिन लग रहे हैं उस अनावश्यक समय की बचत हो जाए। महासचिव नीरज पारिख ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप उद्योग के पहिए जल्द से जल्द घूमे, जिससे श्रमिकों को रोजगार एवं बाजार में आपूर्ति सुनिश्चित हो सके जो कि अनुमति जल्दी न मिलने से पूर्ण नहीं हो पा रहा था। अब उद्योग को शुरू करने की अनुमति 1 दिन में आराम से प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें