फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकाघाट डबल मर्डर: देखती रही पुलिस, तीसरे आरोपी ने भी किया कोर्ट में समर्पण

Mon, 21 Sep 2020 10:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अदालत में समर्पण के बाद बब्बू (गुलाबी टी-शर्ट में)। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के चौकाघाट दोहरे हत्याकांड में विवेक सिंह कट्टा और हेमंत सिंह के आत्मसमर्पण के बाद जिला पुलिस को सोमवार को एक और झटका लगा। वारदात के एक अन्य आरोपी 25 हजार के इनामी जौनपुर के केराकत थाने के पहाड़ी कट्टी गांव निवासी विजेंद्र सिंह उर्फ बब्बू ने भी सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


वह अपने अधिवक्ता अनुज यादव, विनीत सिंह और विकास सिंह के जरिए कोर्ट में समर्पण किया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वहीं, उसके अदालत में समर्पण करने की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच और जैतपुरा थाने की पुलिस कचहरी पहुंची, लेकिन तब तक आरोपित को न्यायालय ने अपनी कस्टडी में ले लिया था। इसके बाद पुलिस टीम निराश होकर वहां से वापस लौट गई। 

28 अगस्त को हुई थी वारदात

बीती 28 अगस्त को चौकाघाट में कालीजी मंदिर के समीप दिनदहाड़े गोली मारकर मकबूल आलम रोड निवासी हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। अभिषेक का एक साथी इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात में अभिषेक सिंह हनी गैंग के सक्रिय सदस्य विवेक सिंह कट्टा का नाम सामने आया तो उसने 14 सितंबर को जौनपुर के जलालपुर थाने के एससी-एसटी एक्ट के एक पुराने मामले में जौनपुर कोर्ट में समर्पण कर दिया।


इसके बाद जिला पुलिस ने मेहनगर (आजमगढ़) क्षेत्र के जियासड़ निवासी रविप्रताप सिंह उर्फ सम्मी, बड़ागांव थाना के सेमरी के हेमंत सिंह, जौनपुर के लाइन बाजार थाने के कुद्दूपुर के अतुल विश्वकर्मा और केराकत थाने के पहाड़ी कट्टी निवासी विजेंद्र सिंह उर्फ बब्बू पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में विवेक सिंह कट्टा व हेमंत सिंह के बाद अब विजेंद्र ने भी अदालत में समर्पण कर दिया है। वहीं, दो आरोपित रविप्रताप सिंह व अतुल विश्वकर्मा अभी भी वांछित हैं। उधर, जैतपुरा इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि अदालत में समर्पण करने वाले सभी आरोपितों को पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर वारदात के संबंध में विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें