कोरोना संक्रमण के इस दौर में शहरवासियों की उखड़ती सांसों को थामने के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाले उद्यमी आरके चौधरी को पूर्वांचल रत्न व भामाशाह पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को महानगर उद्योग व्यापार समिति की हुई वर्चुअल बैठक में व्यापारियों ने यह निर्णय लिया।
साथ ही व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी कोविड हॉस्पिटलों में एलईडी टीवी लगाई जाए ताकि मरीज के परिजन उनका हाल-चाल जान सकें और मरीज को देख सकें। बैठक में संरक्षक श्रीनारायण खेमका, प्रेम मिश्रा, अनुज डिडवानिया, अजय जायसवाल बबलू, मनीष गुप्ता, अजय गुप्ता, घनश्याम जायसवाल, सुरेश तुलस्यान, रजनीश कन्नौजिया, शैलेश जायसवाल आदि शामिल रहे।