फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग के रडार पर बनारस के कई बड़े कारोबारी, हो सकती है छापेमारी

Mon, 16 Apr 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आयकर विभाग ने बनारस और आसपास के जिलों के बड़े कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसमें वे कारोबारी अधिकारियों के रडार पर हैं, जिन्होंने कई बार कहने के बाद अब तक कर का भुगतान नहीं किया है। ऐसे कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर सर्वे और जरूरत पड़ने पर छापेमारी की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2017-18 में लक्ष्य के सापेक्ष मिली अपार सफलता के बाद अब अधिकारी इस वित्तीय वर्ष में इसमें कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके लिए समय-समय पर सर्वे और छापेमारी की कार्रवाई चलती रहेगी।

आयकर विभाग ने ऐसे करीब दो दर्जन से अधिक कारोबारियों की सूची तैयार कराई है, जिनके खातों में नोटबंदी के समय एकमुश्त बड़ी धनराशि जमा हुई है।

यहीं नहीं, उन्होंने कर भी नहीं जमा किया है। इन पर शिकंजा कसने के लिए बैंकों के अधिकारियों से ऐसे लोगों के खातों के बारे में ब्योरा तलब किया गया है। आयकर विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक बैंक से जानकारी मिलने के बाद अभियान चलाकर छापेमारी की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि आयकर विभाग की बनारस की टीम ने अपर निदेशक जांच अभय ठाकुर के निर्देशन में सोनभद्र में खनन कारोबारी के ठिकानों पर दो दिन तक छापा मारकर करोड़ों की कर चोरी पकड़ी थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें