सूचना पाकर जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी आराजी लाइन पशु चिकित्सा विभाग को भी दी। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी को भैंस की मौत की जानकारी दी गई, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
हादसे की खबर रामसागर के परिवार को मिली तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों के अनुसार, रामसागर दो पुत्रों के पिता थे और पशुपालन तथा खेती करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
घटना के बाद सजोई गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीण हादसे को लेकर काफी दुखी हैं। थाना अध्यक्ष सत्यजीत सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पशुपालन विभाग को भी घटना की सूचना दे दी गई है।