फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 20 पेड़ों में उलझा वाराणसी- भदोही फोरलेन, निर्माण निगम ने प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक पर सुस्ती का लगाया आरोप

Wed, 07 Feb 2024 11:55 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पेड़ों की कटाई के चलते वाराणसी-भदोही फोरलेन बनाने का काम नहीं हो पा रहा है। 20 पेड़ों को कटवाने के लिए दो विभागों में दो महीने से पत्राचार चल रहा है। अब निर्माण निगम ने प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक पर सुस्ती का आरोप लगाते हुए पत्र लिखा है। 
विज्ञापन
varanasi-bhadohi four lane - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी भदोही-गोपीगंज स्टेट हाईवे को चांदपुर से लोहता तक फोरलेन बनाने के काम में पेड़ों की कटाई का झाम फंस गया है। सड़क चौड़ीकरण के कार्य में बाधक बने 20 पेड़ों को कटवाने के लिए दो विभागों के बीच दो महीने से पत्राचार चल रहा है, लेकिन हल नहीं निकल पाया। अब निर्माण निगम ने प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक मिर्जापुर को इस चेतावनी के साथ पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि अगर काम पूरा होने में देरी हुई तो उसके लिए जिम्मेदार आप होंगे।

विज्ञापन


वाराणसी भदोही-गोपीगंज एसएच-87 को चांदपुर चौराहे से लोहता तक फोरलेन बनाने के लिए आठ मई 2022 को 130 करोड़ का प्रोजेक्ट शुरू किया गया। इसमें सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने पेड़ों को काटने की जिम्मेदारी लॉगिंग प्रबंधक को दी गई। इसमें बड़ी संख्या में पेड़ काटे गए, जिसका भुगतान निर्माण निगम ने पेड़ काटने वाली एजेंसी को किया। मगर, 20 पेड़ अब भी बाधक बने हैं, जिन्हें काटने के लिए निर्माण निगम ने पिछले दो महीने में छह बार प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक को पत्र लिखा। 

25 फरवरी तक काम पूरा होना है, लेकिन जिस रफ्तार से काम बचे हैं, उससे इसका समय पर पूर्ण हो पाना मुश्किल दिख रहा है। सोमवार को निर्माण निगम-1 के एक्सईएन आशुतोष कुमार ने प्रभागीय लॉगिंग प्रबंधक मिर्जापुर को पत्र लिखकर कहा कि सड़क निर्माण में बाधक बने वृक्षों को काटने के लिए पिछले दो महीने से लगातार पत्राचार और दूरभाष पर वार्ता के बाद भी आपने संज्ञान नहीं लिया है। यह खेदजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें