फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : अस्थायी कोविड अस्पताल संचालन के लिए बीएचयू पहुंचे बेड, वेंटिलेटर

Sun, 02 May 2021 07:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

500 बेड पर ऑक्सीजन, 250 बेड पर रहेगी वेंटिलेटर की सुविधा
सड़क निर्माण, बिजली, ऑक्सीजन आपूर्ति आदि का काम तेज
विज्ञापन
वाराणसी में रविवार को बीएचयू एम्फीथिएटर में डीआरडीओ की तरफ से अस्थाई अस्पतला में चल रहा काम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में बीएचयू में अस्थायी कोविड हास्पिटल का आधारभूत ढांचा तैयार होने के बाद बेड और वेंटिलेटर भी पहुंच गए हैं, जिनको लगाया जा रहा है। जिस तरह तेजी से काम चल रहा है, उससे यह कहा जा सकता है कि दस मई के बाद कभी भी इसका संचालन शुरू हो सकता है।

विज्ञापन


बीएचयू एम्फीथिएटर मैदान में डीआरडीओ की मदद से बनने वाले 750 बेड के कोविड हास्पिटल में जहां 500 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी, वहीं 250 बेड पर वेंटिलेटर वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। इधर दिल्ली से वेंटिलेटर और बेड सहित अन्य जरूरी सामान लेकर गाडिय़ां बीएचयू पहुंच गई हैं। रविवार को दिन में बेड, वेंटिलेटर लगाए जाने की प्रक्रिया भी जारी रही। इसके अलावा ऑक्सीजन आपूर्ति सहित अस्थायी अस्पताल संचालन के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। अस्पताल में जाने के लिए सड़कों की मरम्मत कराने के साथ ही, बिजली, पानी सहित अन्य काम भी तेजी से चल रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

वाराणसी में रविवार को बीएचयू एम्फीथिएटर में डीआरडीओ की तरफ से अस्थाई अस्पतला में चल रहा काम। - फोटो : अमर उजाला
एडिशनल सीएमओ ने लिया तैयारियों का जायजा
एडिशनल सीएमओ डॉक्टर संजय राय ने रविवार को बीएचयू पहुंचकर अस्थायी हास्पिटल में तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान भर्ती मरीजों को बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में मौके पर मौजूद अधिकारियों से बातचीत की। डॉक्टर संजय राय ने बताया कि एक साथ 750 बेड के हॉस्पिटल के शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत होगी। इस दौरान चीफ फार्मासिस्ट अनिल राय, राजबली समेत अन्य लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें