फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई में वाराणसी तीसरे नंबर पर, बलिया में एक प्रतिशत बच्चों ने भी नहीं डाउनलोड किया दीक्षा एप

Mon, 09 Nov 2020 09:45 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
online class - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए काफी अच्छा काम कर रहा है। इसके लिए ई पाठशाला चलाई जा रही है, दीक्षा एप के जरिए बच्चों को रोचक वीडियो व कंटेंट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई में वाराणसी प्रदेश में तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन


इसके बावजूद कई जिले ऐसे हैं जहां स्थिति बहुत खराब है। तमाम कोशिशों के बाद भी विभाग बच्चों तक अपनी पहुंच नहीं बना पा रहा है। ऑनलाइन शिक्षा के लिए जारी रैंकिंग में कई जिले तो ऐसे हैं जहां एक प्रतिशत बच्चे भी दीक्षा एप नहीं डाउनलोड कर पाए हैं। वहां की प्रगति शून्य मिली है।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हर महीने ऑनलाइन शिक्षा की समीक्षा कर प्रदेश के हर जिलों की रैंकिंग की जाती है। अक्टूबर माह में विभाग की ओर से जारी ऑनलाइन क्लास की रैंकिंग में वाराणसी तीसरे नंबर पर है।

जहां 26% बच्चे दीक्षा एप डाउनलोड कर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं बलिया एक ऐसा जिला है, जहां एक प्रतिशत बच्चों ने भी दीक्षा एप डाउनलोड कर पढ़ाई नहीं की है। भदोही में सिर्फ एक प्रतिशत बच्चों ने दीक्षा एप के जरिए पढ़ाई की है। 
विज्ञापन

यह है अन्य जिलों का हाल 

 रैंकिंग में अन्य जिलों की हालत बहुत अच्छी नहीं है। इसमें चंदौली 9%, मऊ 17% , गाजीपुर व जौनपुर में 10%, मिर्जापुर व सोनभद्र में 8%,  आजमगढ़ में 11% बच्चों ने दीक्षा एप के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई की है। जिन जिलों में ऑनलाइन पढ़ाई का प्रतिशत कम है, वहां बीएसए और अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं नवंबर तक इन आंकड़ों में महानिदेशक की ओर से सुधार के निर्देश भी दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें