फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में रिश्वतखोर महिला इंस्पेक्टर व आरक्षी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा; दोनों निलंबित

Fri, 17 Oct 2025 01:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime: वाराणसी जिले में एंटी करप्शन यूनिट टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी सहित दो को 10 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सीपी मोहिल अग्रवाल ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
 
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमिश्नरेट की महिला थाना कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक सुमित्रा देवी को शुक्रवार को एंटी करप्शन यूनिट ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार एक मुकदमे में आरोपियों के नाम निकालने के लिए महिला इंस्पेक्टर सुमित्रा ने 42 हजार रुपये की मांग की थी, जिस पर पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन यूनिट से की थी। वहीं, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी एवं महिला आरक्षी अर्चना राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।
विज्ञापन


ये है मामला
भदोही जिले के सिविल लाइन क्षेत्र के जलालपुर निवासी मेराज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके छोटे भाई की शादी बड़ागांव थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में झगड़ा चल रहा था। इस मामले में छोटे भाई की पत्नी ने महिला थाना में शिकायत दी, जिस पर सुमित्रा देवी ने 14 लोगों के खिलाफ कोई केस दर्ज किया था। 

आरोपियों का नाम मुकदमे से निकलाने के लिए मांगी रिश्वत
मामले में आरोपियों का नाम निकलवाने के लिए महिला थाना प्रभारी ने मेराज से कुल 42,000 की मांग की थी। मेराज पहले ही 10,000 दे चुका था। शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने मेराज के सहयोग से जाल बिछाया और पीड़ित के साथ ट्रैप टीम महिला थाना पहुंची। मेराज ने केमिकल लगे नोट महिला प्रभारी और आरक्षी के हवाले किए। जैसे ही पैसे को सुमित्रा देवी और उनके साथ मौजूद महिला आरक्षी अर्चना ने हाथ लगाया, एंटी करप्शन टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला इंस्पेक्टर और आरक्षी से पूछताछ जारी
दोनों पक्षों की सुरक्षा और जांच की गहनता को देखते हुए टीम ने महिला थाना प्रभारी और महिला आरक्षी को लेकर कैंट थाने के लिए रवाना हुई। वहीं महिला इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मियों के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया। पुलिस विभाग में इस घटना को लेकर विभिन्न चर्चाएं और अनुमान लगाए जा रहे हैं। जबकि काशी जोन के पुलिस अधिकारी फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: दर्दनाक हादसा... ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से दो मजदूरों की मौत, छह श्रमिक घायल; मची चीख- पुकार

गहनता से की जा रही जांच
सूत्रों का कहना है कि जांच की गहनता बढ़ा दी गई है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। एंटी करप्शन टीम कैंट थाने पर महिला थाना प्रभारी सुमित्रा देवी और आरक्षी अर्चना से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही आगे की विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। यह गिरफ्तारी वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार नियंत्रण की दिशा में एक सख्त संदेश है। आम लोग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मामले की लगातार चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें