फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस आफिस में मिली गंदगी, भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीएम सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बेतरतीब पड़ी कॉलेजों से जुड़ी पत्रावलियों, जगह-जगह गंदगी देख नाराज डीएम ने डीआईओएस को गड़बड़ियां दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय पहुंचने के बाद डीएम सबसे पहले उन कार्यालयों में पहुंचे, जहां फाइलें रखी जाती हैं। बेतरतीब तरीके से पत्रावलियों के रखे जाने पर लेखाकार गुरू प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार सिंह, संतोष सिंह एवं लोकेश राय को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए ठीक करने का निर्देश दिया। कार्यालय परिसर में गंदगी फैलाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में टूटी कुर्सियां, खराब पड़े जनरेटर, गंदा शौचालय के अलावा कार्यालय में गंदगी एवं पेयजल की व्यवस्था न होने पर गहरी नाराजगी जताई। कार्यालय के वरिष्ठ सहायक आनन्द देव पांडेय को जिलाधिकारी ने स्पोर्टस कैलेंडर बनाने का निर्देश दिया। कहा कि कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालयों से दो-तीन छात्रों का चयन किया जाएगा। फिर इन बच्चों का जिला स्तर पर प्रतियोगिता कराकर अच्छे एवं मेधावी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें