फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport: केंद्रीय मंत्री ने डिजि यात्रा के सफल संचालन को सराहा, ट्वीट कर लिख दी बड़ी बात

Tue, 07 Feb 2023 03:55 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर एक दिन में 26 प्रतिशत यात्री डिजि यात्रा की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इससे समय की बचत हो रही है। 2 दिसंबर को देश के तीन एयरपोर्ट पर सेवा की शुरुआत की गई थी। वाराणसी एयरपोर्ट पर दिसंबर में लगभग चार हजार और जनवरी में लगभग 18 हजार यात्रियों ने इसका लाभ उठाया।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजि यात्रा के सफल संचालन पर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वाराणसी एयरपोर्ट की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट किया इसके उपयोग को बढ़ाने, यात्रा को सुगम, संपर्क रहित और सुविधाजनक बनाने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट का प्रयास सराहनीय है। 
विज्ञापन

लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर एक दिन में 26 प्रतिशत यात्री सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। इससे समय की बचत हो रही है। 2 दिसंबर को देश के तीन एयरपोर्ट पर सेवा की शुरुआत की गई थी। वाराणसी एयरपोर्ट पर दिसंबर में लगभग चार हजार और जनवरी में लगभग 18 हजार यात्रियों ने इसका लाभ उठाया। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि आने वाले दिनों में ज्यादा से ज्यादा यात्री सेवा का लाभ उठाएं इसको लेकर हम प्रयासरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें