फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport: वाराणसी से दिल्ली जाने वाले इंडिगो के विमान में आई खराबी, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Mon, 07 Aug 2023 10:33 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने के बाद विमान में बैठा दिया गया था। इसके बाद एयरलाइंस के अधिकारियों ने तकनीकी खराबी बताकर यात्रियों को विमान से उतार दिया और कहा कि दूसरे विमान से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाले इंडिगो एयरलाइंस के विमान (6ई 2215) में रविवार रात तकनीकी खराबी आने से दूसरे विमान से भेजने को कहा गया। देर रात तक दूसरा विमान नहीं मिलने पर यात्रियों ने हंगामा किया। एयरपोर्ट प्रशासन ने सोमवार को भेजने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई।

यह भी पढ़ें- Gyanvapi ASI 5th Day Survey: आज सर्वे का पांचवा दिन, सावन सोमवार के कारण बदला गया समय, जानें अभी तक का अपडेट

विज्ञापन

यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करने के बाद विमान में बैठा दिया गया था। इसके बाद एयरलाइंस के अधिकारियों ने तकनीकी खराबी बताकर यात्रियों को विमान से उतार दिया और कहा कि दूसरे विमान से भेजा जाएगा। एयरपोर्ट और एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण उसे रद्द किया गया है। यात्रियों को सोमवार की फ्लाइट से भेजा जाएगा। जो यात्री सोमवार को नहीं जाना चाहते, उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें