फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Rains: बारिश से वाराणसी का मौसम हुआ खुशनुमा, लेकिन साथ ही इस खबर ने बढ़ाई धुकधुकी

Mon, 07 Aug 2023 10:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अगस्त महीने की शुरुआत से ही हर दिन बारिश हो रही है। इस कारण गर्मी से तो राहत मिल रही है लेकिन गंगा के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की धुकधुकी बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
वाराणसी का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मानसून की सक्रियता का असर देखने को मिल रहा है। अगस्त महीने की शुरुआत से ही हर दिन बारिश हो रही है। इस कारण गर्मी से तो राहत मिलेगी लेकिन तापमान में कमी की वजह से सिमरन जैसा एहसास होने लगा है इधर सोमवार को भी सुबह से नम हवा चलने के साथ ही रुक-रुककर बारिश हो रही है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Gyanvapi ASI 5th Day Survey: आज सर्वे का पांचवा दिन, सावन सोमवार के कारण बदला गया समय, जानें अभी तक का अपडेट

इस कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। धूप भी नही निकली है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि इस सप्ताह भी अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ा
रविवार को सुबह सात बजे से गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव होने लगा। शनिवार की रात आठ बजे से रविवार की रात आठ बजे के बीच गंगा के जलस्तर में 1.41 मीटर बढ़ाव दर्ज किया गया। 24 घंटों में यह आंकड़ा 65.93 मीटर से बढ़ कर 67.34 मीटर पहुंच गया। शनिवार की रात भर प्रतिघंटे चार से पांच सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ता जलस्तर रविवार को सुबह सात बजे गति बढ़ाते हुए 10 सेंटीमीटर प्रति घंटे हो चुका था। इस रफ्तार से पानी सुबह आठ बजे 66.52 मीटर पर पहुंच चुका था। जबकि सुबह १०:०० बजे 66.72 मीटर दर्ज किया। अपराह्न तीन बजे जलस्तर में बढ़ाव की रफ्तार तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे हुई और इसी गति के साथ रात आठ बजे तक 67.34 मीटर दर्ज किया गया। गंगा, यमुना तथा उनसे जुड़ी नदियों के प्रवाह पथ पर वर्षा के कारण जलस्तर में लगातार बढ़ाव के ही संकेत मिल रहे हैं। मिर्जापुर, गाजीपुर और बलिया में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ाव जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें