फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपी ने किया समर्पण, हाथ मलती रह गई पुलिस

Sat, 07 Apr 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सरेंडर करने के बाद पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कचहरी परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मुश्तैदी के बावजूद शनिवार को सामूहिक दुराचार का आरोपी इंडो-थाई विमानन कंपनी का मैनेजर सत्येंद्र सिंह न्यायालय में समर्पण करने में सफल रहा। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


वहीं इसी मामले का दूसरा नामजद बाबतपुर एयरपोर्ट पर तैनात रहा डॉ. आशुतोष आस्थाना गोरखपुर और काठमांडू के बीच से पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने कोई जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया। संभावना जताई जा रही है कि डॉ. आशुतोष को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर कार्यरत युवती के साथ होटल में हुए सामूहिक दुराचार के मामले में शनिवार को एक आरोपी सत्येंद्र सिंह ने सीजेएम जनार्दन प्रसाद यादव की अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


उधर उसके समर्पण की जानकारी जैसे ही कैंट पुलिस को हुई तो वह भी अदालत पहुंच गई लेकिन तब तक अदालत ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में ले लिया था जिससे पुलिस को निराशा हाथ लगी।

मालूम हो कि एयरपोर्ट पर कार्यरत एक युवती को एयरपोर्ट पर ही कार्यरत एक निजी चिकित्सक डॉ. आशुतोष अस्थाना व एयरपोर्ट पर काम करने वाली एक निजी कंपनी के मैनेजर सत्येंद्र सिंह ने युवती को बीते 27 मार्च को कैंटोमेंट क्षेत्र में स्थित एक होटल में बुलाया। अपने साथियों के साथ मिलकर उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुराचार किया था। 
विज्ञापन

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का हो सकता है खुलासा

demo pic
मामले में पीडि़ता ने डॉ. आशुतोष और सत्येंद्र के खिलाफ नामजद तथा कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अज्ञात मुकदमा दर्ज कराया जबकि होटल रेडिसन में ट्रेवल एजेंट के तौर पर काम करने वाले आबिद को सीसीटीवी फुटेज से तीसरे आरोपी के तौर पर चिह्नित किया गया।

इसे शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रैट की अदालत में पेश किया गया था। इस मामले में बीते पांच अप्रैल को दौलतपुर (कैंट) के कमलानगर कालोनी निवासी एक आरोपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने सीजेएम कोर्ट में समर्पण का प्रार्थना पत्र भी दे दिया था।

जिसपर अदालत ने 10 अप्रैल तक आख्या देने का कैंट इंस्पेक्टर को आदेश दिया है। इस बीच शनिवार को आरोपी सुबह ही कोर्ट पहुंचा और अपने अधिवक्ता अशोक सिंह प्रिंस के जरिए अदालत में समर्पण कर दिया।

वहीं छावनी स्थित एक होटल में बीते 27 मार्च को निजी विमानन कंपनी की महिला कर्मचारी से हुए गैंगरेप के मुख्य आरोपी डॉ. आशुतोष अस्थाना की गिरफ्तारी के लिए कैंट पुलिस ने शुक्रवार देर रात कई स्थानों पर दबिश दी।

सूत्रों की मानें तो पुलिस ने मुख्य आरोपी को एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार भी कर लिया है। साथ ही उससे घटना को लेकर पूछताछ भी किया जा रहा है।

कड़ाई से पूछताछ में डॉक्टर ने पूरे घटना क्रम के बारे में बता भी दिया है। लेकिन पुलिस डॉक्टर की गिरफ्तारी पर कुछ भी बोलने से बच रही है। चर्चा है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा रविवार को किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें