फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: हवाई यात्रियों की बढ़ी परेशानी, मुंबई की छह और पुणे की दो उड़ानें लेट, चार निरस्त; ऑपरेशनल कारण

Thu, 26 Nov 2026 05:50 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। मुंबई की छह और पुणे की दो उड़ानें देरी से संचालित हुईं, जबकि चार उड़ानें निरस्त रहीं। स्पाइसजेट की मुंबई और पुणे रूट की उड़ानें भी रद्द हुईं। एयरपोर्ट प्रशासन ने विमानन कंपनियों के माध्यम से यात्रियों को सूचना देने की बात कही।
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर खड़े यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। मौसम और ऑपरेशनल कारणों से आठ उड़ानें विलंबित रहीं, जबकि चार उड़ानों को निरस्त करना पड़ा। इसके चलते यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक असर मुंबई रूट पर देखने को मिला। यहां से आने-जाने वाली छह उड़ानें देरी से संचालित हुईं। वहीं, पुणे रूट की दो उड़ानें भी प्रभावित रहीं।

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर विलंबित उड़ानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स 2209 और आईएक्स 1023 शामिल रहीं। दोनों मुंबई-वाराणसी-मुंबई रूट पर संचालित होती हैं। इसके अलावा अकासा एयर की मुंबई-वाराणसी-मुंबई उड़ान भी निर्धारित समय से देरी से पहुंची और रवाना हुई। पुणे रूट पर इंडिगो की 6ई 137 उड़ान के संचालन पर भी असर पड़ा। इस तरह मुंबई और पुणे से जुड़ी उड़ानों के यात्रियों को समय से अधिक इंतजार करना पड़ा।

Trending Videos
विज्ञापन

पुणे की दो, मुंबई की छह उड़ानें लेट

वहीं, चार उड़ानों के निरस्त होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं। इनमें स्पाइसजेट की एसजी 622 मुंबई-वाराणसी-मुंबई और एसजी 525 पुणे-वाराणसी-पुणे उड़ान शामिल रहीं। इन उड़ानों के निरस्त होने से संबंधित रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा।

एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन में देरी और निरस्तीकरण को लेकर यात्रियों को विमानन कंपनियों के माध्यम से सूचना दी गई। एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि मौसम और ऑपरेशनल कारणों से उड़ानों के संचालन पर असर पड़ रहा है। उड़ानों के विलंबित होने या निरस्त किए जाने की जानकारी यात्रियों को संबंधित विमानन कंपनियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है।

गौरतलब है कि उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव से यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेने की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें