फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : धार्मिक पहचान छिपाकर दोस्ती की, दुष्कर्म से पैदा हुई बच्ची तो बोला इस्लाम कबूल करो तो करें शादी

Fri, 27 Sep 2024 01:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धार्मिक पहचान छिपा कर दोस्ती की। फिर युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया तो युवक ने कहा कि इस्लाम कबूल कर लो तो शादी करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धार्मिक पहचान छिपा कर खुद को ब्राह्मण बता कर एक युवक ने जंगमबाड़ी क्षेत्र की एक युवती से दोस्ती की। फिर, उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया तो युवक ने कहा कि इस्लाम कबूल कर लो तो शादी करेंगे। युवक के डर से युवती घर छोड़ कर मुंबई चली गई तो वह उसकी मां, बहन और भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। युवती की मां की तहरीर पर दशाश्वमेध थाने में गुरुवार की रात बिरादोपुर, महमूरगंज निवासी साहिल खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन




जंगमबाड़ी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी से वर्ष 2017 में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम के दौरान साहिल खान की मुलाकात हुई। उस दौरान साहिल खान ने खुद को कौशल निश्रा बताया। दोनों की दोस्ती बढ़ी तो एक दिन साहिल ने कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उनकी बेटी को पिला कर दुष्कर्म किया। इसके बाद उनकी बेटी को पता नहीं लगा कि वह गर्भवती है। तीन माह बाद उनकी बेटी को पता लगा कि वह गर्भवती है।

डॉक्टर के पास जाने पर उन्होंने कहा कि गर्भपात कराने से उनकी बेटी की जान को खतरा हो सकता है। यह भी हो सकता है कि वह भविष्य में कभी मां न बन पाएं। इसलिए उनकी बेटी ने एक पुत्री को जन्म दिया। वहीं, उनकी बेटी से झूठ बोलकर साहिल खान शादी करने का आश्वासन देता रहा। बच्चा पैदा होने के बाद जब उनकी बेटी ने पूछा कि कब शादी करोगे तो साहिल खान टालमटोल करने लगा। एक दिन अचानक साहिल ने उनकी बेटी से कहा कि मैं मुस्लिम हूं और मुझसे शादी करनी है तो तुम्हें इस्लाम कबूल करना होगा। यह बात सुनकर उनकी बेटी अवाक रह गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि इस्लाम कबूल न करने पर साहिल उनकी बेटी का अश्लील वीडियो दिखाकर और असलहे का डर दिखा कर शारीरिक और मानसिक शोषण करने लगा। वह उनकी बेटी को धमकी देता था कि अगर हमारे साथ शारीरिक संबंध नही बनाओगी तो मैं अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दूंगा।  

18 दिसंबर 2023 को उनके कैंसर पीड़ित पति का देहांत हो गया। परिवार के मान-सम्मान को बचाने के लिए उनकी बेट साहिल के शोषण को सहती रही। अब उनकी बेटी साहिल के डर से बनारस छोडकर मुंबई में एक एक्टिंग इंस्टिट्यूट में एडमिशन ले ली है।

उसके बाद से उनकी बेटी को साहिल फोन कर धमकी देता है कि यदि तुम पुलिस से शिकायत करोगी तो तुम्हारी मां, बहन और भाई को मारकर जेल चला जाऊंगा। एक दिन साहिल उनके घर भी आया और उन्हें व उनके परिजनों को मारपीटा।

असलहा दिखा कर धमकी दिया कि अपनी बेटी की शादी हमसे करा दो, नहीं तो उसके अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल कर दूंगा। उधर, इस संबंध में दशाश्वमेध थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें