फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बनारस बिएनाले में अदाणी समूह ने 500 युवा कलाकारों को दिया मंच, 800 कलाकृतियों में दिखेगी काशी

Sun, 29 Nov 2026 06:39 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बनारस बिएनाले में अदाणी समूह के सहयोग से बीएचयू के करीब 500 विद्यार्थियों ने 800 कलाकृतियों के जरिए काशी के अतीत, वर्तमान और भविष्य को दर्शाया है। इनमें से 300 चयनित कलाकृतियां नमो घाट पर प्रदर्शित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों पर आधारित स्मारक कला-संकलन का विमोचन किया।

विज्ञापन
बनारस बिएनाले 2026, अदाणी समूह, नम्रता अदाणी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस बिएनाले में अदाणी समूह के सहयोग से बीएचयू के करीब 500 विद्यार्थियों ने 800 कलाकृतियों के माध्यम से काशी के अतीत, वर्तमान और भविष्य को अपनी कल्पनाओं में उतारा है। युवा कलाकारों की इन रचनाओं को बिएनाले में मंच दिया गया है। इनमें से करीब 300 चयनित कलाकृतियां नमो घाट पर प्रदर्शित की जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को काशी की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को सामने लाना है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने किया कला-संकलन का विमोचन
इस पहल के तहत ‘बनारस: एक कल्पना-वॉल्यूम I, 2026’ नामक स्मारक कला-संकलन तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका विमोचन किया। इसमें विद्यार्थियों की कलाकृतियों और काशी के प्रति उनके व्यक्तिगत दृष्टिकोण को शामिल किया गया है। यह संकलन बिएनाले के समापन के बाद भी युवा कलाकारों की रचनात्मकता और विचारों को संरक्षित रखने का माध्यम बनेगा।

Trending Videos

CM Yogi Adityanath, Gajendra Singh Shekhawat - फोटो : अमर उजाला
नम्रता अदाणी की परिकल्पना पर तैयार हुई पहल
इस छात्र कला पहल की परिकल्पना अदाणी समूह की गैर-कार्यकारी निदेशक एवं बनारस बिएनाले की संचालन समिति की सदस्य नम्रता अदाणी ने की है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक विरासत तभी जीवंत रहती है, जब प्रत्येक पीढ़ी उससे जुड़ती है, उसकी अपनी व्याख्या करती है और उसे आगे बढ़ाने का नया रास्ता खोजती है। इस पहल के जरिए युवा कलाकारों को काशी के प्रति अपना दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।

नमो घाट और बीएचयू में प्रदर्शनी
‘टाइम वूवन इन लाइट: पास्ट, प्रेजेंट एंड फ्यूचर ऑफ बनारस’ विषय पर आधारित इस पहल का संचालन बीएचयू के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया गया। इसके रचनात्मक निर्देशन और क्यूरेशन की जिम्मेदारी सत्यजीत डेव ने निभाई। बीएचयू के दृश्य कला संकाय के सहायक प्रोफेसर डॉ. आशीष गुप्ता ने भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन

चयनित करीब 300 कलाकृतियां नमो घाट पर बांस से तैयार विशेष कलात्मक संरचना में प्रदर्शित की जा रही हैं। यह प्रदर्शनी एनडीटीवी क्रिएटर्स मंच के साथ आयोजित की गई है। इसके अलावा करीब 100 कलाकृतियां बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित स्टूडेंट एवं फैकल्टी बिएनाले का हिस्सा हैं। इस पहल में उत्कृष्ट रचनात्मक योगदान देने वाले करीब 30 विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। खास बात यह है कि प्रत्येक कलाकृति का कॉपीराइट उसके मूल कलाकार के पास ही रहेगा।

31 दिसंबर तक चलेगा बनारस बिएनाले
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित पहला बनारस बिएनाले 27 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। ‘काशी/लाइट: सिटी ऐज सेंसरियम’ थीम पर आधारित इस आयोजन में संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार भागीदार हैं। इसमें दृश्य कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक सांस्कृतिक विधाओं और समकालीन रचनात्मक अभिव्यक्तियों को विभिन्न प्रदर्शनियों और सार्वजनिक आयोजनों के जरिए एक मंच पर लाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें