इनके गिरोह में राज गुप्ता, जसवीर कौर, विशाल शर्मा, संजीव पाठक और अंशु गुप्ता है। नीलम सोनी व गगन सोनी के कहने पर वाराणसी आया। व्यापारियों को कोई शक न हो, इसलिए उन्हें चेक और साड़ी रखने की रसीद देते थे। कई विभाग की जाली मुहरें भी बनी थीं।
एसीपी चेतगंज ने बताया कि सिगरा इंस्पेक्टर राजू सिंह, नगर निगम चौकी इंचार्ज प्रकाश सिंह अन्य टीम को सूचना मिली कि धोखाधड़ी का आरोपी नई दिल्ली में है, जिसकी पत्नी वैशाली स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती है। इस आधार पर नई दिल्ली में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।