फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: नगर निगम के ठेकेदार को 30 मीटर तक घसीटता गया वाहन, मौत; खून से लथपथ हो गया था शरीर

Wed, 13 May 2026 05:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Road Accident: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर सारनाथ थाने की पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
अमित यादव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में नगर निगम के एक ठेकेदार की मौत हो गई। हादसा चंद्रा चौराहे से बलुआ मार्ग पर लेढ़ुपुर इलाके में हुआ, जहां अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार ठेकेदार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक वाहन में फंस गया और करीब 30 मीटर तक घसीटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार माधोपुर, सिगरा निवासी 32 वर्षीय अमित यादव नगर निगम में ठेकेदारी का कार्य करते थे। मंगलवार को वह स्कूटी से चौबेपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 11:30 बजे समारोह से लौटते समय जैसे ही वह लेढ़ुपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि अमित वाहन में फंसकर काफी दूर तक घसीटते रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अमित ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर के दौरान हेलमेट सिर से निकलकर दूर जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि अमित यादव की शादी तीन वर्ष पूर्व साधना से हुई थी। उनकी डेढ़ वर्ष की एक बेटी काशवी है। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के साढ़ू अरविंद यादव की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि दुर्घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान होते ही चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें