फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ पुलिस का एक्शन: जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार, रोक के बाद भी 10 शिक्षकों को वेतन भुगतान का मामला

Wed, 13 May 2026 05:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: 10 शिक्षकों को रोक के बाद भी वेतन भुगतान के मामले जिला समाज कल्याण अधिकारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में डीडी समाज कल्याण ने नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
गिरफ्तार अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज कल्याण विभाग ने शासन द्वारा 10 शिक्षकों के वेतन भुगतान पर लगाई गई रोक के बाद भी भुगतान करने के मामले में डीडी समाज कल्याण ने पटल सहायक सत्येंद्र बहादुर सिंह और समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि शिकायतकर्ता अरुण कुमार सिंह ने 20 फरवरी को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि जिला समाज कल्याण अधिकारी और उनके पटल सहायक द्वारा शासकीय धन का दुरुपयोग किया गया तथा सहायक अध्यापकों की जो नियुक्तियां शासनादेश के विपरीत की गईं थीं, उन्हें शासन से रोक लगने के बाद भी भुगतान कर दिया। 

मंडलायुक्त के निर्देश पर डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसमें जिला विकास अधिकारी और मुख्य कोषाधिकारी शामिल थे, से पूरे मामले की जांच कराई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता और संबंधित विभागीय अधिकारियों से साक्ष्य व अभिलेख लिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि कुछ सहायक अध्यापकों की नियुक्तियां अवैध है, जिस पर शासन ने उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दिया था। इसके बावजूद उन्हें वेतन का भुगतान किया गया। इस प्रकार कुल 10 अध्यापकों को लगभग 51.46 लाख रुपये का भुगतान अनियमित रूप से किए जाने की पुष्टि हुई है। आख्या में यह भी कहा गया है कि इन मामलों से संबंधित प्रकरण पहले से ही उच्च न्यायालय में विचाराधीन रहे हैं। 

डीएम रविंद्र कुमार ने जांच रिपोर्ट के साथ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को भेज दिया था। अमर उजाला ने इस खबर का प्रकाशन चार मई के अंक में पेज जीरो पर 'शासन से रोक के बाद भी 10 शिक्षकों के रुके वेतन का कर दिया भुगतान' शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। 

खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन हरकत में आया और खबर छपने के बाद आठ मई को डीडी समाज कल्याण ने समाज कल्याण विभाग के पटल सहायक और जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया।  
 
अधिकारी बोले
10 अवैध शिक्षकों को वेतन जारी करने के मामले में डीडी समाज कल्याण आरके चौरसिया द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी और पटल सहायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में आज सुबह कुंवर सिंह उद्यान के पास से जिला समाज कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया गया है। -मधुबन कुमार सिंह, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें