फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, परिजनों में कोहराम

Thu, 11 May 2023 12:39 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आशीष कुमार गौड़ गुरुवार सुबह अपनी स्प्लेंडर बाइक से गोसाईपुर ग्राम स्थित अपने प्लंबर साइड पर किए जाने वाले कार्य को देखने के लिए जा रहा था। गोसाईपुर ग्राम जाने के लिए वह सड़क के विपरीत दिशा से जा रहा था ।इस दौरान आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रहे विपरीत दिशा से अज्ञात पल्सर सवार छात्र से आमने सामने टक्कर हो गयी।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोलापुर क्षेत्र के गोसायीपुर बाजार में गुरुवार प्रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के भोहर ग्राम निवासी आशीष कुमार गौड़ (32 वर्ष) पुत्र आत्माराम पलंबर मिस्त्री का कार्य करता था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Mau: वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप में पुलिस ने बसपा प्रत्याशी को उठाया, रास्ते में महिलाओं ने रोका और फिर...
विज्ञापन

गुरुवार सुबह अपनी स्प्लेंडर बाइक से गोसाईपुर ग्राम स्थित अपने प्लंबर साइड पर किए जाने वाले कार्य को देखने के लिए जा रहा था। गोसाईपुर ग्राम जाने के लिए वह सड़क के विपरीत दिशा से जा रहा था ।इस दौरान आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रहे विपरीत दिशा से अज्ञात पल्सर सवार छात्र से आमने सामने टक्कर हो गयी। टक्कर के दौरान आशीष हेलमेट नहीं लगाया था जिससे उसके सर में गंभीर चोट आई है और उसकी मौके पर मौत हो गई और दूसरा पल्सर सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र हेलमेट लगा रखा था तब भी सर फट गया था आसपास के लोगों एवं पुलिस की मदद से आशीष को वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना से मृतक आशीष की पत्नी गुड़िया माता गीता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक परिवार में एकलौता पुत्र था तथा उसकी तीन पुत्रियां हैं। वही दूसरे घायल पल्सर सवार को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने चिकित्सालय भिजवाया हालांकि हेलमेट लगाने की वजह से पल्सर सवार की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें