फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: रिंग रोड पर खड़े डंपर में घुसी डीसीएम, चालक की मौत; केबिन काटकर निकाला गया शव

Fri, 17 Jul 2026 04:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के मिर्जामुराद में मेहंदीगंज रिंग रोड पर इलेक्ट्रॉनिक सामान से लदी डीसीएम सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। हादसे में चालक राम अचल प्रजापति की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने केबिन काटकर शव बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने से दुर्घटना होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
राम अचल प्रजापति की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में मेहंदीगंज स्थित रिंग रोड पर शुक्रवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। इलेक्ट्रॉनिक सामान से लदी डीसीएम सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद केबिन काटकर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चौबेपुर थाना क्षेत्र के कोदूपुर गांव निवासी राम अचल प्रजापति (45) मुंबई से इलेक्ट्रॉनिक सामान लादकर गुवाहाटी (असम) जा रहे थे। शुक्रवार तड़के रखौना की ओर से हरहुआ की तरफ जाते समय मेहंदीगंज के पास उन्हें वाहन चलाते समय झपकी आ गई। इससे डीसीएम पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े गिट्टी लदे डंपर के पिछले हिस्से में जा घुसी।

विज्ञापन

डीसीएम का अगला हिस्सा। - फोटो : संवाद
टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलने पर खजूरी चौकी प्रभारी गणेश प्रसाद पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान में गैस कटर से केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है। हादसे के बाद कुछ समय तक रिंग रोड पर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

राम अचल प्रजापति अपने पीछे पत्नी सुमन देवी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें