नरपतपुर गांव निवासी चंद्रशेखर यादव (36 वर्ष) ऊर्फ बबलू मजदूरी का काम करने के घर जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौबेपुर-वाराणसी क्षेत्र के डुबकियां बाजार में गुरुवार की सुबह वाराणसी गाजीपुर एनएच 31 पर घर से काम करने जा रहे मजदूर की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नरपतपुर गांव निवासी चंद्रशेखर यादव (36 वर्ष) ऊर्फ बबलू मजदूरी का काम करने के घर जा रहा था।
वह डुबकियां बाजार में एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर मजदूरी करता था। पुलिस ने पत्नी आरती देवी की तहरीर पर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक को चार बेटियां हैं। पिता दधिबल यादव व पत्नी रेनू का रो रो कर बुरा हाल है।
इसी तरह डुबकियां बाजार में दो ट्रेलर के आपस में टक्कर हो जाने हो गया।जिससे हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस पहुंच कर किसी तरह वाहनों को हटवाकर जाम छुड़वाया। इस घटना में किसी को घायल नहीं हुआ।