फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: दस महीने में 27 इनामी गिरफ्तार, 46 को खोज नहीं पा रही पुलिस; ये रहे आंकड़े

Thu, 16 Nov 2023 04:28 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कमिश्नरेट पुलिस के आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी से अक्तूबर 2023 तक कुल इनामी की संख्या 73 थी। इसमें 27 इनामियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो से पांच हजार तक के आठ इनामी, 10 से 15 हजार के 12 इनामी, 20 से 25 हजार के सात इनामियों को पुलिस जेल में डलवा चुकी है।
विज्ञापन
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या, लूट, अपहरण और रंगदारी समेत अन्य मामलों में फरार 27 इनामी अपराधियों को कमिश्नरेट पुलिस ने दस माह के अंदर दबोचा। जबकि 46 इनामियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं, एक लाख से दो लाख के पांच टॉप इनामी और 50 हजार के तीन इनामियों का कोई पता नहीं है।

विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस के आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी से अक्तूबर 2023 तक कुल इनामी की संख्या 73 थी। इसमें 27 इनामियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दो से पांच हजार तक के आठ इनामी, 10 से 15 हजार के 12 इनामी, 20 से 25 हजार के सात इनामियों को पुलिस जेल में डलवा चुकी है। हत्या, लूट जैसे संगीन अपराध में फरार इनामियों के लिए पुलिस दबिश दे रही है। फरार इनामियों में दो से पांच हजार के 22, 10 से 15 हजार के चार, 20 से 25 हजार के 12 इनामी, 50 हजार के तीन और एक से दो लाख के घोषित टॉप-5 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें प्रयासरत हैं।

दस वर्ष से फरार है बृजेश सिंह के चचेरे भाई का हत्यारोपी बीकेडी
पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के चचेरे भाई सतीश सिंह की हत्या में आरोपी चौबेपुर के धौरहरा निवासी इंद्रदेव सिंह उर्फ बीकेडी पिछले दस वर्षों से फरार है। उस पर एक लाख का इनाम है। साल भर पूर्व रोहनिया में दरोगा अजय यादव को गोली मारकर असलहा लूटने के आरोपी बिहार के लल्लन पर भी एक लाख का इनाम घोषित है। पुलिस मुठभेड़ में दो भाई रजनीश सिंह और मनीष को मार गिराया था। जबकि तीसरा भाई लल्लन सिंह फरार हो गया था। अब तक वह गिरफ्त में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
मुख्तार के दो शूटर पुलिस की पहुंच से दूर

दो लाख का इनामी बदमाश अताउर्रहमान गाजीपुर के महहूर मोहम्मदाबाद का रहने वाला है। वर्ष 2005 में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में उसका नाम आया था। माफिया मुख्तार के खास अताउर्रहमान 1998 में विहिप नेता और कोयला कारोबारी नंद किशोर रूंगटा अपहरण कांड में भी शामिल रहा। अताउर्रहमान का साथी शहाबुद्दीन पर भी दो लाख का इनाम है। दोनों अपहरण कांड में शामिल थे।

विश्वास नेपाली, अजीम और सुनील यादव बने पहेली

कभी मुन्ना बजरंगी का शार्प शूटर रहे विश्वास नेपाली भी दशकों से फरार है। कोतवाली पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम रखा है। चोलापुर का सुनील यादव भी 50 हजार का इनामी है। वह वर्ष 2013 में चंदौली पेशी के समय पुलिस वैन से कूदकर फरार हुआ था। आज तक उसे पुलिस पकड़ नहीं सकी है। शिवपुर में मार्बल कारोबारी आरके सिंह की हत्या का आरोपी चौबेपुर निवासी अजीम उर्फ डाक्टर भी 50 हजार का इनामी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें