20 हजार से अधिक युवा मतदाता
मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 20625 मतदाता दर्ज किए गए हैं। ये युवा मतदाता आगामी चुनावों में पहली बार मतदान करने वाले नए मतदाताओं का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। इसके अलावा जिले में 26420 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। इन मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान केंद्रों पर जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण होगी। जिले में कुल 3220 मतदेय स्थल हैं।
मतदाता सूची के इन आंकड़ों से वाराणसी के आठों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या, महिला-पुरुष अनुपात और युवा मतदाताओं की स्थिति की तस्वीर सामने आती है। हालांकि, यह आलेख्य रूप में प्रकाशित सूची के आंकड़े हैं। अंतिम मतदाता सूची में दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद बदलाव संभव है।