फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्थल का हुआ लोकार्पण, शहर भर से निकली तिरंगा यात्रा

Wed, 14 Aug 2024 04:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि बुधवार को यातायात पुलिस लाइन और स्वतंत्रता दिवस पर 1कचहरी अंबेडकर पार्क व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास 100 फीट के राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा। 
विज्ञापन
एसीपी भेलूपुर ने पुलिस अपर पुलिस आयुक्त एस चिनप्पा को तिरंगा बैच लगाकर यात्रा की शुरुवात की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने मंगलवार को आशापुर चौराहे पर लगाए जाने वाले 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्थल का लोकार्पण किया। इस मौके पर सेना, पीएसी व पुलिस के बैंड पार्टी के जवानों द्वारा राष्ट्र भक्ति के गीतों की धुन बजाई गई।

विज्ञापन


मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि बुधवार को यातायात पुलिस लाइन और स्वतंत्रता दिवस पर 1कचहरी अंबेडकर पार्क व संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पास 100 फीट के राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जाएगा। इसके अलावा मलदहिया चौराहा, लहुराबीर चौराहा, कैंटोनमेंट स्थित विवेकानंद मूर्ति के पास, उदय प्रताप कॉलेज आदि स्थानों पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाएंगे। 

इसके लिए विधायक निधि फंड से लगभग 34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शहर के कुल 10 स्थानों पर 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लोगों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के साथ ही राष्ट्रभक्ति का संदेश देते रहेंगे। इस मौके पर डीएम एस राजलिंगम, अपर पुलिस कमिश्नर एस चिनप्पा समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें