फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vande Bharat Mission: अबुधाबी से प्रवासी भारतीयों को लेकर वाराणसी पहुंचा विमान

Wed, 12 Aug 2020 03:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंची यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वंदे भारत मिशन के तहत अबु धाबी से मंगलवार की रात यात्री वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्री पहुंचे। इन्हें एयर इंडिया के स्पेशल विमान से लाया गया था।

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंडिंग को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया। साथ ही यात्रियों की आवश्यक जांच कर क्वारंटीन के लिए भेज दिया था।


खाड़ी देशों में फंसे प्रवासी भारतीयों को सरकार द्वारा वंदे भारत मिशन के तहत वापस अपने देश में लाया जा रहा है। इसी कड़ी में अबू धाबी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयर इंडिया के विमान एआई 1956 ने मंगलवार को उड़ान भरी, जो पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरा, अहमदाबाद में कुछ यात्रियों को उतारने के बाद विमान वहां से रात में 2:15 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर विमान उतरने के बाद यात्रियों को सोशल डिस्टेंडिंग को ध्यान में रखते हुए विमान से निचे उतारा गया। उसके बाद मेडिकल टीम द्वारा जांच की गई। यात्रियों की कस्टम इमिग्रेशन के बाद टर्मिनल भवन से बाहर निकलने की इजाजत दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को सात दिनों तक उनके गृह जनपद में स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा। इसके लिए संबंधित जिले के अधिकारियों को बता दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें