फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलंटाइन वीक : कल से शुरू होगा गुलाबी सप्ताह, अपनों को उपहार में दें ढेर सारा प्यार, बनारस में सजीं गिफ्ट की दुकानें

Sun, 06 Feb 2022 04:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्यार का सप्ताह वेलंटाइन वीक सात फरवरी से शुरू हो रहा है। इसको लेकर उपहारों की दुकानें सज चुकी हैं। गिफ्ट गैलरी में म्यूजिकल कार्ड्स, लाइटिंग ग्रीटिंग कार्ड, कॉफी मग, म्यूजिकल कपल के अलावा बहुत से सामान उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन
बनारस में सजीं गिफ्ट की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यार का सप्ताह वेलंटाइन वीक सात फरवरी से शुरू हो रहा है। इसको लेकर उपहारों की दुकानें सज चुकी हैं। गिफ्ट गैलरी में म्यूजिकल कार्ड्स, लाइटिंग ग्रीटिंग कार्ड, कॉफी मग, म्यूजिकल कपल के अलावा बहुत से सामान उपलब्ध हैं। यह सभी वेलंटाइन डे के लिए सबसे ट्रेंडी गिफ्ट माने जा रहे हैं। लाल गुलाब से लेकर ज्वेलरी, स्लैम बुक से लेकर अन्य उपाहार भी बाजार में हैं जो युवाओं को खूब पसंद आ रहे हैं।

विज्ञापन


ओरिजनल के साथ डुप्लीकेट गुलाब
वेलंटाइन डे पर गुलाबी, लाल और पीले गुलाब की खास मांग होती है। ओरिजनल के साथ ही बाजार में आर्टिफिशियल गुलाब भी हैं, जिसे देकर प्यार और दोस्ती का इजहार कर सकते हैं। प्लास्टिक के साथ ही शॉटन, सॉफ्ट टॉय, मेटल और क्रिस्टल से बने खूबसूरत लाल गुलाब भी बिक रहे हैं। इनकी कीमत 150 रुपये प्रति पीस से शुरू हो रही है।

कस्टमाइज टी शर्ट की भी मांग
किंग, क्वीन, यू एंड मी, मैंने दिल तुझको दिया, एक दूसरे के नाम लिखवाकर कपल्स टीशर्ट तैयार करा रहे हैं। कस्टमाइज टी शर्ट, कीरिंग, ज्वेलरी बॉक्स, डायरी, फोटो फ्रेम और कुशन के प्री ऑर्डर स्टूडियो पर आ चुके हैं।

विज्ञापन

सिगरा स्थित गिफ्ट शॉप संचालक अशोक ने बताया कि वेलंटाइन वीक में अपने पार्टनर को तोहफा देने के लिए युवा उनकी तस्वीर और नाम कुशन, टीशर्ट, कॉफी मग पर कस्टमाइज करा रहे हैं। इसके अलावा ब्रेसलेट, हैंडबैग, पर्स की भी मांग है। 

दो हजार का ग्रीटिंग कार्ड

वेलंटाइन के बाजार में हर साल की तरह इस साल भी ग्रीटिंग कार्ड की बहार है। 50 रुपये से लेकर दो हजार की कीमत का ग्रीटिंग कार्ड है। ऑडियो- वीडियो इफेक्ट के साथ लाइटिंग कार्ड की काफी मांग है।

खास उपहार है वेलंटाइन डे के लिए

क्रिस्टल, वुड और स्टोन के कपल्स, शोपीस, फोटो फ्रेम, डायरी, हार्ट शेप विंडचाइम, कैंडी और हार्ट शेप चॉकलेट वेलेंटाइन डे के लिए खास हैं। - सजीव खेमका, गिफ्ट गैलरी संचालक
विज्ञापन

ये है वेलंटाइन वीक

  • 7 फरवरी - रोज डे
  • 8 फरवरी - प्रपोज डे
  • 9 फरवरी - चॉकलेट डे
  • 10 फरवरी - टेडी डे
  • 11 फरवरी - प्रॉमिस डे
  • 12 फरवरी - हग डे
  • 13 फरवरी - किस डे
  • 14 फरवरी वेलंटाइन डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें