फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वैभव ने अशोक कोे दो सेट में 25-12 और 25-13 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चल रही चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम प्रतियोगिता के चौथे दिन पहले मुकाबले में युवा खिलाड़ी वैभव नारायण सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर सीनियर खिलाड़ी अशोक कुमार सिंह को दो सीधे सेटों में 25-12 और 25-13 से हराया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने दो अंक हासिल किए। इंग्लिशिया लाइन के चंद्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीड़ाकक्ष में दूसरे मुकाबले में युवा खिलाड़ी प्रियांशु यादव ने खिलाड़ी अभिषेक विश्वकर्मा को पहले सेट में 18-16 और दूसरे सेट में 25-10 के बड़े अंतर से हराकर पूरे अंक हासिल किए। तीसरा मुकाबला नूरैन खान और अनुभवी खिलाड़ी श्रीप्रसाद सोनी के बीच तीन सेटों तक चला। इसमें नूरैन ने पहला सेट 7-20 से गंवाने के बाद दूसरा सेट 24-14 से अपने नाम किया। इसके बाद निर्णायक सेट में 25-5 से बाजी मार ली।
इसके साथ ही लीग तालिका में महत्वपूर्ण दो अंक हासिल किए। चौथे दिन के सभी मुकाबलों में युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास नजर आया। मैचों का संचालन अंतरराष्ट्रीय रेफरी और प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा ने किया। निर्णायक अश्वनी चक्रवाल, गौरव गुप्ता, शाहिद जमाल, अश्वनी मौर्या, कृष्ण दयाल यादव और शिवदयाल यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें