शाम-ए-दोस्ताना संगीत समारोह में राजस्थान और मध्यप्रदेश के कलाकारों ने लोकगीतों के साथ पुराने फिल्मी गीतों से समा बांध दिया। दोस्ताना ग्रुप की ओर से सारनाथ के एक गेस्ट हाउस में हुए आयोजन का नीलिमा प्रभाकर प्रमोद कुमार के नेतृत्व किया। राजस्थान के लीलाधर ने बड़ी दूर से आए हैं..., खईके पान बनारस वाला... की शानदार प्रस्तुति दी। नीलिमा प्रभाकर, जेपी व्यास, उमाशंकर पंवार, जगदीश सुथार, मोहित पाराशर, बीना गौतम आदि ने गीतों से सभी से प्रभावित किया। एमएलसी आशुतोष सिन्हा, देवेश कुमार लाल, सुभाषचंद्र यादव, बीना गौतम आदि मौजूद रहीं।