फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक बनकर केंद्रों पर पहुंचे टीका लगवाने, लौटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर बारह साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता के टीकाकरण की व्यवस्था पहले दिन ही लड़खड़ाई नजर आई। कई लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ा। तो कई लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक हो गई। वहीं, अभिभावक बनकर पहुंचे लोगों के पास बच्चे के 12 साल के होने का प्रमाण भी था लेकिन माता-पिता को ही टीका लगाने के नियम की वजह से उनका टीकाकरण नहीं किया गया। अव्यवस्था की वजह से तीन केंद्रों पर निर्धारित लक्ष्य 300 के सापेक्ष केवल 82 लोगों को ही टीका लग सका।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 साल से कम उम्र वाले बच्चों के माता-पिता के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, शहरी सीएचसी शिवपुर में अभिभावक स्पेशल बूथ बनाया गया था। मंडलीय अस्पताल में 34, सीएचसी शिवपुर पर 28 जबकि स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर पर 20 लोगों का टीकाकरण हुआ। पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद केंद्रों पर बच्चों के माता-पिता तो पहुंचे ही बहुत से ऐसे लोग भी पहुंचे, जिनसे माता-पिता होने का प्रमाण मांगा गया तो वह नहीं दे सके। पूछे जाने पर खुद को बच्चे का अभिभावक बताया। ऐेसे में उन्हें वापस कर दिया।
स्वामी विवेकानंद अस्पताल में उलझे लोग
मंगलवार दोपहर स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर में कर्मचारियों ने अभिभावक बनकर टीका लगवाए पहुंचे लोगों को मना किया तो वह नोकझोंक करने लगे। इस बीच अधीक्षक डॉ. डीएन गुप्ता ने केवल माता-पिता के टीकाकरण की जानकारी लोगों को दी। उधर, लोग पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद भी टीका न लगने के बाद व्यवस्था को दोष ठहरा रहे थे। डॉ. गुप्ता ने बताया कि ऐसे लोग जिनके पास बच्चे के माता-पिता होने का प्रमाण नहीं था, उन्हें लौटाया गया। इसी तरह की स्थिति मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा, शहरी सीएचसी शिवपुर में भी रही।
विज्ञापन

पोर्टल पर माता-पिता के लिए कॉलम नहीं
पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण के समय बच्चों के माता-पिता के लिए कोई कॉलम न होने से ही समस्या आ रही है। इस वजह से बहुत से लोगों ने पंजीकरण कराया और टीका लगवाने पहुंच गए। अगर संबंधित बच्चे के माता-पिता के लिए कोई कॉलम हो तो इस तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें