फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर खत्म हुआ टीका, कर्मचारियों से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण के लिए बने केंद्रों पर एक बार फिर मारामारी दिखने लगी है। केंद्रों पर लोगों को टोकन मिलने के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को स्वामी विवेकानंद अस्पताल, महिला अस्पताल कबीरचौरा, शहरी सीएचसी दुर्गाकुंड के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी कई केंद्रों पर भीड़ रही। समय से टीका भी कुछ केंद्रों पर खत्म हो गया। लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। कई लोगों को निराश लौटना पड़ा। इसमें दूसरी डोज वाले लोग अधिक रहे। अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण करने के लिए पिछले सप्ताह जहां 50 से अधिक केंद्र बनाए गए थे। वहीं, अब केंद्रों की संख्या भी कम कर दी गई है। इसके पीछे वैक्सीन की कमी मुख्य वजह है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मंगलवार को 8026 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 4666 को पहली और 3360 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्पेशल केंद्र सीएचसी दुर्गाकुंड पर 31 और महिला स्पेशल एक केंद्र पर 148 महिलाओं का टीकाकरण किया गया। वहीं, केंद्रों पर सामाजिक दूरी भी नहीं दिखी।
विज्ञापन

कोरोना के मिले दो नए मरीज
जिले में मंगलवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रहने वाले तीन मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। स्वास्थ्य विभाग को मिली 4642 सैंपलों की रिपोर्ट में रोहनिया, मंडुवाडीह में नए मरीज मिले। अब कुल 82,346 मरीजों में 81,544 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 773 की मौत के बाद केवल 29 मरीज एक्टिव हैं। विभाग की ओर से अस्पतालों, रेलवे स्टेशन सहित अन्य जगहों पर 5091 लोगों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें