फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: नम पछुआ हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, आगे भी राहत के आसार नहीं

Thu, 28 Jan 2021 04:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गंगा घाट पर छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में गुरुवार सुबह जल्दी कोहरा तो जल्दी हट गया। लेकिन नम पछुआ हवाओं की रफ्तार इतनी तेज है कि लोगों को गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। शाम होते ही ठंड और बढ़ जा रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले चार दिन तक मौसम ऐसे ही बने रहने के आसार है।

विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बुधवार को भी नम पछुआ हवाओं के चलते रहने और कोहरा भी सुबह देर तक छाए रहने से लोग परेशान रहे। दो दिन से अच्छी धूप भी नहीं हो रही है। बुधवार को दिन में धूप भी हुई, लेकिन हवा में नमी अधिक रहने की वजह से लोग कांपते रहे। इधर सोमवार-मंगलवार की अपेक्षा बुधवार शाम को ठंड भी अधिक रही।

यही कारण है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की कमी दर्ज की। बुधवार को अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से ही ठंड बढ़ी है। अभी 31 जनवरी तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सेहत के प्रति सावधानी जरूरी
बदलते मौसम में ठंड से बचाव के साथ-साथ लोगों को सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। चिकित्सकों के मुताबिक मौसम के बदलते मिजाज में जरा सी लापरवाही सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें